Advertisement
संजय लीला भंसाली की दो दीवाने शहर में के ट्रेलर में नज़र आई संदीपा धर की दमदार झलक

संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित फिल्ममेकर के प्रोडक्शन का हिस्सा बनना संदीपा धर के करियर का एक अहम पड़ाव है। हालांकि अपने अब तक के सफ़र में वह ऐसे किरदार चुनती रही हैं, जो उन्हें एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का मौका देते हैं। इसी कड़ी में दो दीवाने सहर में से उनका जुड़ाव कंटेंट-ड्रिवन और लेयर्ड सिनेमा की ओर उनके सोच-समझकर किए गए कदम को दर्शाता है।
हालांकि उनके किरदार से जुड़ी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन ट्रेलर यह जरूर संकेत देता है कि इस फिल्म में संदीपा को एक फ्रेश, कॉन्फिडेंट और खूबसूरत अंदाज़ में देखा जाएगा। उनकी सधी हुई मौजूदगी यह भरोसा दिलाती है कि पर्दे पर उनका असर धीरे-धीरे खुलकर सामने आएगा। दो दीवाने सहर में के साथ संदीपा धर एक बार फिर यह साबित करती हैं कि वह अपने करियर में संतुलित और समझदारी भरे चुनाव कर रही हैं, जहां ग्लैमर के साथ-साथ गहराई भी बराबरी से मौजूद है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


