salman khan to star in ode to my father remake Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमिर का मुकाबला नहीं कर सकते सलमान, 500 करोड दूर की बात

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 1:52 PM (IST)
आमिर का मुकाबला नहीं कर सकते सलमान, 500 करोड दूर की बात
अली अब्बास जफर अच्छे निर्देशक हैं लेकिन इतने कुशल भी नहीं है जो सलमान खान से इतना उम्दा अभिनय करवाने में सफल हो जैसा मूल फिल्म के अभिनेता ह्वांग जुंग मिन ने किया है। सामान्य आदमी की असाधारण यात्रा पर आधारित यह कहानी भावनात्मक रिश्तों को जिस तीव्रता के साथ पेश करती है यह अपने आप में अविस्मरणीय है। इस किरदार के लिए भावनाओं का जो ज्वार चेहरे पर चाहिए, हमारी सोच उसके लिए सलमान खान को उपयुक्त नहीं पाती है। वैसे यह अच्छी बात है कि सलमान खान अपने करियर को नई राह पर डाल रहे हैं। अब तक दर्शकों को अपनी हंसी मजाक और रोचक एक्शन दृश्यों से प्रभावित करने वाला यह अभिनता स्वयं को आम नायकों की श्रेणी से अलग करने का प्रयास कर रहा है यह तारीफ-ए- काबिल है। उनका यह रूप शत-प्रतिशत दर्शकों को पसन्द आए यह नहीं कहा जा सकता लेकिन गंभीर और सार्थक सिनेमा देखने वाला दर्शक जरूर उन्हें पसन्द करेंगे इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नजर नहीं आती है।

[@ फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के लिए रहीं सुर्खियों मे ]

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement