Salman Khan joins hands with Ali Abbas Zafar for mega budget action thriller-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेगा बजट एक्शन थ्रिलर के लिए सलमान खान ने मिलाया अली अब्बास जफर से हाथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 10:48 AM (IST)
मेगा बजट एक्शन थ्रिलर के लिए सलमान खान ने मिलाया अली अब्बास जफर से हाथ
सलमान खान को लेकर ब्लॉक बस्टर फिल्में सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों सितारे एक साथ मिलकर एक मेगा बजट एक्शन फिल्म को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी में हैं। अली अब्बास जफर ने इस फिल्म की पटकथा पर काम करना भी शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं निर्देशक ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी है। मीडिया से बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इंशाअल्लाह सलमान सर और मैं एक बड़े बजट की फिल्म करने के लिए एक साथ आएंगे। मैं उनके साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। इस फिल्म पर मैंने काम शुरू कर दिया है और मैं जल्द ही उनके साथ स्क्रिप्ट को शेयर करूंगा। अगर सलमान खान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आती है तो ये सुल्तान (2016), टाइगर जिंदा है (2017) और भारत (2019) जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद दोनों की साथ में चौथी फिल्म होगी। अली अब्बास जफर इन दिनों दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म जोगी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका अलावा अली इस समय शाहिद कपूर की अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। उनके पास अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी है। इसके अतिरिक्त अली अब्बास जफर कैटरीना कैफ को लेकर एक सुपर सोल्जर फिल्म भी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में पिछले दो वर्ष से लगातार चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement