Salman Khan: Akki film should do better than that of mine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्की की फिल्म 'गुड न्यूज' बारे में सलमान ने कहा...

khaskhabar.com: शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 5:11 PM (IST)
अक्की की फिल्म 'गुड न्यूज' बारे में सलमान ने कहा...
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने कुछ वक्त निकालकर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'गुड न्यूज' की तुलना अपनी फिल्म 'दबंग 3' से किए जाने पर सलमान ने कहा कि सभी की फिल्म को अच्छी कमाई करनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए लाभजनक है। व्यापार विशेषज्ञ इस बात की भविष्यवाणी कर रहे हैं कि 'गुड न्यूज' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 से 20 करोड़ के साथ अपनी पारी की शुरुआत कर सकती है और सलमान की फिल्म 'दबंग 3' 24.50 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोल सकती है। इस बारे में जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह यह देखकर खुश हैं कि उनकी फिल्म की तुलना में उनकी समकालीन फिल्म की कम नंबरों के साथ ओपनिंग हो रही है? इस पर सलमान ने कहा, "क्या? इसमें इतना अच्छा क्या है? अक्की (अक्षय कुमार) की फिल्म को मेरी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement