Saif Ole ole to be recreated in Jawaani Jaaneman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'जवानी जानेमन' में रीक्रिएट होगा सैफ का 'ओले ओले' गाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2019 3:25 PM (IST)
'जवानी जानेमन' में रीक्रिएट होगा सैफ का 'ओले ओले' गाना
मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान अपने प्रशंसकों के लिए 90 के दशक में आई फिल्म 'ये दिल्लगी' का उनका लोकप्रिय गाना 'ओले ओले' को रीक्रिएट करने के लिए तैयार हैं। इस गाने को तनिष्क बागची कंपोज करेंगे, जबकि यश नारवेकर इसे अपनी आवाज देंगे। गाने को सैफ और तब्बू स्टारर फिल्म 'जवानी जानेमन' में दिखाया जाएगा। नए ट्रैक को लेकर बागची ने कहा, "यह एक नया और फ्रेश वर्जन है, लेकिन हमनें इसमें मूल गाने के भाव और अहसास को जिंदा रखा है। शब्बीर अहमद (गीतकार) और मैंने कई गानों पर साथ काम किया है। यह गाना भी उन्होंने ही लिखा है, और इसमें उन्होंने मूल गाने के आनंद को बनाए रखा है।" मूल गाने को गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement