पिछले सप्ताह यहां नए ऑडी सिडान कार को लांच करने आईं अभिनेत्री ने कहा कि
मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या भी उनके कार चलाने के शौक को प्रभावित
नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा, ट्रैफिक से मुझे कोई परेशानी नहीं होती,
लेकिन यह ड्राइव करने के लिए पर्याप्त नहीं है, मुझे लगता है कि जब तक आप
भीड-भाड वाले समय से निपटना नहीं जानते तब तक आप कार चलाने का लुत्फ नहीं
उठा सकते, अगर आप ऐसा कर सकते हैं तो फिर आप इसका आनंद ले सकते हैं, इसे
अनुभव कर सकते हैं। वह आगामी वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में कैप्टन शिखा
शर्मा के रूप में नजर आएंगी। इस शो में वह कई साहसिक कारनामे करते और
दोपहिया वाहन चलाते नजर आएंगी, हालांकि निजी जीवन में उन्हें दोपहिया वाहन
चलाने का ज्यादा शौक नहीं है।