हाल ही में फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन-2 का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इस फिल्म के सितारे अर्जुन रामपाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बॉलीवुड में केवल नाम के सीक्वल बनते हैं यहां केवल हिट फिल्म के नाम का उपयोग होता है। इस मामले में उनकी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ सही मायने में एक सीक्वल फिल्म है।