Rasika Dugal on why she is sceptical about special appearances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्यों स्पेशल अपीयरेंस को लेकर दुविधा में थीं रसिका दुग्गल?

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मार्च 2021 6:08 PM (IST)
क्यों स्पेशल अपीयरेंस को लेकर दुविधा में थीं रसिका दुग्गल?
मुंबई। अभिनेत्री रसिका दुग्गल नई साइंस-फिक्शन कॉमेडी वेब सीरीज 'ओके कम्प्यूटर' में स्पेशल अपीयरेंस निभा रही हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में वह शो में शामिल होने को लेकर दुविधा में थीं। रसिका ने आईएएनएस को बताया, "शो में मेरा एक स्पेशल अपीयरेंस है। किरदार छोटा है, लेकिन कहानी में इसकी काफी अहमियत है। शुरुआत में मैं थोड़ी दुविधा में थी क्योंकि पश्चिमी देशों में स्पेशल अपीयरेंस काफी आम है, लेकिन भारतीय परिदृश्य में ऐसा नहीं है। यहां लोग इसे एक छोटा सा किरदार मानकर रह जाते हैं।" सीरीज के बारे में बात करते हुए रसिका कहती हैं, "इसमें दिखाया गया है कि टेक्न ोलॉजी हमारे साथ क्या कर रही है और इस ओर हमारी किस तरह की प्रतिक्रिया है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी किसी चीज का भविष्य क्या है। यह अभी से हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। मुझे यह सीरीज अपने समय से काफी आगे लगता है।"
पूजा शेट्टी और नील पेगादर द्वारा निर्देशित 'ओके कम्प्यूटर' को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित किया जा रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement