Advertisement
रश्मिका ने ‘पुष्पा’ निर्देशक सुकुमार को मजेदार पोस्ट के साथ दी जन्मदिन की शुभकामना

अभिनेत्री ने हाल ही में 'पुष्पा' के सेट से कुछ पर्दे के पीछे की झलक (बिहाइंड द सीन) को प्रशंसकों संग साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, " 'श्रीवल्ली' के लुक में आए मुझे काफी समय हो गया है। आज मैं इस भूमिका के साथ भावुक रूप से जुड़ाव महसूस करती हूं। श्रीवल्ली के साथ आप सभी को खड़ा होते देखना या वह जो स्टैंड लेती है, जिसके लिए विश्वास करती है, वह एक सपने सा लगता है। ऐसा लगता है जैसे आप श्रीवल्ली की आंखों से पुष्पा का अनुभव कर रहे हैं और यह चीज मुझे खुशियों से भर देती है। श्रीवल्ली को जिस तरह से आपने प्यार किया है, उसे निभाना मेरे लिए बहुत खास रहा है।"
उन्होंने आगे लिखा, "पुष्पा के बिना श्रीवल्ली का अस्तित्व नहीं। वह जो है, वह पुष्पा की वजह से है और इसके लिए, मैं अपने दिल की गहराई से अल्लू अर्जुन सर का शुक्रिया अदा करती हूं। मेरे लिए, श्रीवल्ली सिर्फ एक किरदार नहीं है, वह असली लगती है, कोई ऐसा जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी और हमेशा आभारी रहूंगी। श्रीवल्ली पुष्पराज ।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


