Ranbir and Alia Bhatt get invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणबीर और आलिया भट्‌ट को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2024 12:03 PM (IST)
रणबीर और आलिया भट्‌ट को मिला
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भक्तों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सहित अन्य कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। कई स्टार्स के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। बीते दिन रजनीकांत को समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों ने निमंत्रण स्वीकर किया है। आलिया-रणवीर को किया गया इनवाइट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने आलिया और रणबीर से मुलाकात की। दोनों ने निमंत्रण कार्ड पकड़ा हुआ है। एक अन्य फोटो में उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया जा रहा है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने तस्वीरों के साथ लिखा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को श्री राम जन्मभूमि मंदिर सेरेमनी के लिए इनवाइट मिला। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुंडपे और निर्माता महावीर जैन ने आलिया-रणबीर से मुलाकात की। अयोध्या में आयोजन 22 जनवरी 2024 को होगा।
एक लाख से ज्यादा भक्त रहेंगे शामिल
उम्मीद है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में एक लाख से अधिक भक्त पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि राम मंदिर परिसर की लंबाई 380 फीट, 250 फीट चौड़ाई और 161 फीट ऊंचाई होगी। यह ट्रेडिशनल नागर शैली में है। फिल्मों के बारे में

रणबीर की फिल्म 'एनिमल' अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड सेट किए। संदीप रेड्डी वांगा ने इसका निर्देशन किया। फिल्म के अन्य एक्टर्स में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी है। रणबीर इस फिल्म के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में भी दिखाई देंगे। वहीं आलिया की आने वाली फिल्म 'जिगरा' है जो कि उनके प्रोडक्शन की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement