Rana Daggubati Completes 7 Years In The Industry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राणा दग्गुबाती ने अभिनय जगत में पूरे किए 7 साल

khaskhabar.com: रविवार, 19 फ़रवरी 2017 5:42 PM (IST)
राणा दग्गुबाती ने अभिनय जगत में पूरे किए 7 साल
अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गाजी’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे अभिनेता राणा दग्गुबाती ने सिनेमा जगत में सात साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राणा ने लोगों से मिले प्यार समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। शेखर काम्मुला की 2010 में आई तेलुगू फिल्म लीडर से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले राणा ने कड़ी मेहनत से स्वयं को एक अभिनेता के तौर पर साबित किया है। राणा ने ट्वीट किया, ‘लीडर में अर्जुन के किरदार से शुरुआत के बाद अब गाजी में अर्जुन के किरदार तक अभिनय जगत में सात साल हो गए हैं। आप सबके समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया।’ संकल्प द्वारा निर्देशित फिल्म में दग्गुबाती को लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन वर्मा की भूमिका में देखा जा रहा है। यह फिल्म तेलुगू, तमिल और हिदी भाषा में रिलीज हुई है।

[# बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement