’भूल चूक माफ’ फिल्म के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुंचे जयपुर

वहीं राजकुमार राव भी जयपुर के इस एक दिन के सफर में बड़े उत्सुक दिखे। उन्होंने कहा, “जयपुर की वास्तुकला और यहाँ की ऐतिहासिक धरोहर ने फिल्म की टाइम-लूप कहानी को और भी आकर्षक बना दिया। यहाँ के लोग, संस्कृति, और यहाँ के दृश्य फिल्म की कहानी को और जीवंत बनाते हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जयपुर में जो माहौल था, वह अविस्मरणीय है।“
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस दिनेश विजान ने किया है। फिल्म की संगीत रचना ए.आर. रहमान ने की है, जो इसकी भावना और कहानी को और भी खास बना देती है। भूल चूक माफ 09 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
भूल चुक माफ एक रोमांटिक टाइम-लूप फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी के पात्र अपनी शादी के दिन समय के एक अजीब लूप में फँस जाते हैं। यह फिल्म दर्शकों को न सिर्फ भावनाओं से भरे रथ में बैठकर अद्भुत सैर कराएगी, बल्कि समय के इस रोमांचक खेल में जकड़े हुए दो लोगों के रिश्ते की गहराई को भी बड़ी खूबसूरती से दिखाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features





