Advertisement
कॉन्सर्ट में परफोरमेंस दे रहे थे प्रियंका के पति निक जोनस, प्रशंसक ने फेंकी ब्रा, वीडियो वायरल

प्रियंका ने इससे पहले निक की एक फोटो इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, "मेरा दिल..मुझे तुम पर बहुत गर्व है निक जोनस।” प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो वह जल्द ही WWE रेसलर जॉन सीना के साथ फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में दिखेंगी। वह अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल-2' की भी तैयारी कर रही हैं।
जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट का ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल निक जोनस की एक फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसे देख लोग काफी नाराज हो गए। इस दौरान प्रियंका भी वहीं मौजूद थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लू शर्ट और रेड शेड की पैंट में निक स्टेज पर गाना गा रहे हैं तभी एक फैन ने उन पर ब्रा फेंक दी। फैन की यह हरकत देख निक पहले कुछ देर के लिए रुक गए और फिर वापस गाना शुरू कर दिया। फैंस इससे आहत हैं।
यूजर्स का कहना है कि फैंस को कलाकारों का सम्मान करना सीखना होगा। इससे पहले प्रियंका जब कॉन्सर्ट में पहुंची तो फैन उन्हें देखकर बेकाबू हो गए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। सिक्योरिटी गार्ड्स किसी तरह उन्हें वहां से ले जाते देखे। प्रियंका एक गार्ड को आराम से काम करने की सलाह देती नजर आईं। प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड क्रॉप टॉप में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


