Priyanka Chopra is feeling blessed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा खुद को महसूस कर रही हैं 'धन्य'

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मई 2020 5:14 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा खुद को महसूस कर रही हैं 'धन्य'
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने क्वारंटाइन की इस अवधि में अपने घर पर एक टी पार्टी का आयोजन किया और वह इसके लिए काफी अच्छे से तैयार भी हुईं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी भतीजी के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसमें फूलों से सजी हुई एक टोपी और ब्लैक ड्रेस के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "सज-धजकर तैयार। इंग्लिश टी पार्टी।" प्रियंका ने इस बीच अपनी एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद रंग के परिधान में सूरज की किरणों का लुत्फ उठाती दिखीं।
उन्होंने इसके साथ लिखा, "धन्य महसूस कर रही हूं। यह सूरज, यह टोपी, सुर्ख होंठ..एक बेहतरीन दिन।"
अभिनय की बात करें, तो प्रियंका आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement