दीपिका के नक्शेकदम पर प्रियंका, भारत में करेंगी बेवॉच का प्रमोशन
khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 3:57 PM (IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म के प्रमोशन की खबरें आने लगी हैं। प्रियंका भी लगता है दीपिका के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी में है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और विन डिजेल ने भारत में ट्रिपल एक्स द जेंडर केज का प्रमोशन किया था। अब प्रियंका भी कुछ ऐसा ही करने वाली हैं।
आई खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा भी अपने को हॉलीवुड फिल्म के कोस्टार ड्वेन और जैक के साथ भारत में बेवॉच का प्रमोशन कर सकती हैं।तो वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, फिल्म मई में रिलीज होने वाली है, इसलिए इसकी मार्केटिंग को लेकर अभी रणनीति पूरी तरह अब तक तैयार नहीं की गई है।