Prabhu Deva and Sunny Leone rock the hookstep hookah bar song, fans are crazy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुकस्टेप हुक्का बार गाने पर प्रभु देवा और सनी लियोनी का धमाल, फैंस हुए फिदा

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जनवरी 2025 6:28 PM (IST)
हुकस्टेप हुक्का बार गाने पर प्रभु देवा और सनी लियोनी का धमाल, फैंस हुए फिदा
मुंबई । फिल्म बैडएस रवि कुमार का नया गाना "हुकस्टेप हुक्का बार" रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर यह धूम मचा रहा है। इस गाने में सनी लियोनी और प्रभु देवा की धमाकेदार जोड़ी देखने को मिल रही है, जो अब डांस फ्लोर पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। बैडएस रवि कुमार के मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए "हुकस्टेप हुक्का बार" गाना जारी किया है, जो अब हर पार्टी में धूम मचाने वाला है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने अपनी आवाज दी है, जो अब पार्टी ट्रैक बन चुका है। सनी लियोनी और प्रभु देवा की बेहतरीन केमिस्ट्री गाने में चार चांद लगा रही है। दोनों के डांस मूव्स एक-दूसरे से बिल्कुल मेल खाते हैं और उनकी ऊर्जा फैंस को झूमने पर मजबूर कर रही है।
सनी लियोनी ने गाने में प्रभु देवा के साथ अपनी केमिस्ट्री की काफी तारीफ की है, और साथ ही कोरियोग्राफर की भी सराहना की है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तूफान मचाया हुआ है और यह ट्रैक जल्दी ही पार्टी एंथम बन सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement