Advertisement
पठान का 5वें दिन धमाका, सोमवार 300 करोड़, हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर

पठान ने इंडिया में पांच दिन में कुल 277 करोड़ की कमाई कर ली है। पठान के हिंदी वर्जन ने बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक जिस अंदाज में पठान बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है यह सोमवार को 6ठे दिन स्वयं को 300 करोड़ क्लब में पहुँचाने में सफल हो जाएगी। खास खबर डॉट कॉम का अनुमान है कि सोमवार को वर्किंग डे के चलते पठान के कारोबार में जबरदस्त गिरावट नजर आएगी, इसके बावजूद वह बॉक्स ऑफिस पर 22 से 25 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।
गौरतलब है कि पठान में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अवाला दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम, डिंपल कपाडिय़ा और आशुतोष राणा भी अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म में सलमान खान टाइगर बन कैमियो करते नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


