Nowadays everyone consider themselves as film critics: Suniel Shetty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने कही यह बात

khaskhabar.com: रविवार, 11 नवम्बर 2018 6:35 PM (IST)
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने कही यह बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्माताओं का समर्थन किया है। शेट्टी ने कहा कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्माताओं को इसकी खराब कहानी और निर्देशन के लिए दर्शकों से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही हैं। लोगों द्वारा आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों से सजी बड़े बजट की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के लिए काफी नकरात्मक बातें कहे जाने के कारण फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका लगा ।
सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में सभी कोणों से फिल्म को मिल रही कड़ी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म को आलोचना मिल रही है क्योंकि मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं, जिन्होंने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ जाकर देखी और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement