Not acting but this was Shraddha Kapoor first job-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्टार की बेटी होने के बावजूद श्रद्धा ​करती थी यह काम, सुनकर हो जाएंगे हैरान

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 5:19 PM (IST)
स्टार की बेटी होने के बावजूद श्रद्धा ​करती थी यह काम, सुनकर हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड की हसीना यानी श्रद्धा कपूर। श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म हसीना: ए क्वीन आॅफ मुंबई में नजर आने वाली है। जिसके लिए वो काफी दि​नों से चर्चा में बनी हुई है। जो अगामी 18 अगस्त को प्रदर्शित होगी। बता दें कि श्रद्धा इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म श्रद्धा के अब तक के करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म होगी। ​हसीना में उन्होंने हसीना के जवानी के दिनों से लेकर 4 बच्चों की मां तक की भूमिका निभाती नजर आएंगी। जिसके लिए श्रद्धा को अपना वजन तक बढ़ाना पड़ा।वहीं इन दिनों श्रद्धा एक नई खबर के लिए सुर्खियों में बनी हुई है।श्रद्धा कपूर जिन्होंने पापा शक्त‍ि कपूर का नाम जुड़े होने के अलावा अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले श्रद्धा एक कॉफी शॉप में काम करती थी। आपको बता दें कि श्रद्धा ने फिल्मों में आने से पहले ना किसी डॉयरेक्टर को असिस्ट किया था और ना ही वह कोई मॉडल थी। इन सबसे हटकर श्रद्धा ने पहली जॉब एक कॉफी शॉप में की थी। जी हां, श्रद्धा पढ़ाई करने बॉस्टन गई थी और उसी समय उन्होंने यह जॉब की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement