Never Intended to be a Hero But a Credible Actor say Manoj Bajpayee Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दर्शक की नजर से चुनता हूं फिल्म: मनोज बाजपेयी

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 10:52 AM (IST)
दर्शक की नजर से चुनता हूं फिल्म: मनोज बाजपेयी
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रह चुके मनोज ने बॉलीवुड की पारी शुरू करने से पहले 10 साल थियेटर को दिए। अभिनय को निखारने में थियेटर की कितनी भूमिका रही, इस सवाल पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार मनोज का कहना है, ‘मैंने कभी अपने आपको हीरो के रूप में नहीं देखा। आपको अपनी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए काम करना पड़ता है। मैं जानता था कि मेरी ताकत मेरा चेहरा-मोहरा नहीं, मेरा अभिनय है। इसके लिए एक खास तरह की तकनीक चाहिए। मैंने उसी को मजबूत बनाया, जिसके लिए मैंने 10 साल थियेटर किया। थियेटर के अलावा वह तकनीक, वह अनुभव और कोई माध्यम नहीं दे सकता।’

25 साल के इमोशंस को मार दिया, दोस्ती... अब सब खत्म

4/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement