अपने किरदार के बारे
में नील ने कहा- मुझे इसकी तैयारी के लिए अपने शारीरिक पहलू पर काम करना
पडेगा। मैं इस साल बॉलीवुड में अपने दस साल पूरे करने वाला हूं और उम्मीद
करता हूं कि फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ मुझे उसी जगह वापस ले जाएगी जहां मैंने
अपनी पहली फिल्म जॉनी गद्दार की शूटिंग की थी। हम इसकी शूटिंग मुंबई और
हैदराबाद में करेंगे। गोलमाल अगेन में परिणीति चोपडा, अरशद वारसी, तुषार
कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।