Necessary to engage audience more than entertaining them: Nandita Das-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नंदिता दास ने कहा, दर्शकों का मनोरंजन करने की तुलना में...

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अगस्त 2018 5:07 PM (IST)
नंदिता दास ने कहा, दर्शकों का मनोरंजन करने की तुलना में...
मुंबई। आगामी फिल्म ‘मंटो’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री-निर्देशक नंदिता दास ने कहा कि दर्शकों का मनोरंजन करने की तुलना में फिल्म से उनका जुड़ाव आवश्यक है। नंदिता ने सोमवार को डब्ल्यूसीआरसी आइडिया-फेस्ट 2018 अवॉर्ड के तीसरे संस्करण के दौरान संवाददाताओं से यह बात कही। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में नंदिता ने कहा, ‘‘लोग सोचते थे कि यह 1940 के दशक की पृष्ठभूमि में एक पीरियड फिल्म है और नंदिता केवल गंभीर प्रकार की फिल्म बनाती है। लेकिन, ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से हमें पता चला कि बहुत से लोग खुद को फिल्म से जोड़ रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement