nawazuddin movie haramkhor trailer release -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिलीज हुआ नवाजुद्दीन की फिल्म हरामखोर का ट्रेलर

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 8:27 PM (IST)
रिलीज हुआ नवाजुद्दीन की फिल्म हरामखोर का ट्रेलर
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म हरामखोर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया हैं इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मसान फेम श्वेता त्रिपाठी नजर आ रही हैं। श्लोक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 14 साल की एक लड़की (श्वेता त्रिपाठी) और उसको ट्यूशन पढ़ाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बीच प्रेम संबंधों की कहानी है। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि फिल्म का सब्जेक्ट आपत्तिजनक है। इसके बाद फिल्म के निर्माता फिल्म प्रमाणन अपीलीय अधिकरण (एफसीएटी) गए जहां से उन्हें यू/ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को रिलीज करने की अनुमति मिल गई है। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के विषय को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति लगाई थी और फिर इसे बैन कर दिया था। दरअसल फिल्म हरामखोर के विषय को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। फिल्म में कहानी एक शिक्षक और छात्रा के बीच के नाजायज रिश्तेपर आधारित है।

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement