Advertisement
आयुष्मान बोले, कहानियां वही बेहतर होती हैं, जो हमें प्रेरित करती हैं

आयुष्मान ने कहा, "कहानियां वही बेहतर होती हैं, जो हमें प्रेरित करती हैं, हमारा मनोरंजन करती हैं। मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनसे लोग जुड़ाव महसूस कर सकें, प्रेरणादायक हो और हमें विचारशील बनाती हों। मैंने सक्रिय रूप से ऐसे स्क्रीप्ट पर काम किया है।"
'शुभ मंगल सावधान' के अभिनेता खुद को काफी भाग्यशाली मानते हैं कि उनकी चार फिल्मों को नेशनल अवार्ड मिला है।
इस पर अभिनेता ने कहा, "मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए भी नेशनल अवार्ड मिला है। नेशनल अवार्डस मेरी स्क्रिप्ट की समझ के लिए एक बहुत बड़ा प्रमाणीकरण है क्योंकि मैं केवल उन फिल्मों का चयन करता हूं जिन्हें मैं सिनेमाघरों में देखना पसंद करूंगा।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


