Advertisement
‘माई मेलबर्न’ ऐसी फिल्म है, जिसे हर किसी को देखनी चाहिए: कार्तिक आर्यन

फिल्म निर्माता मीतू भौमिक लांगे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, " दर्शक ‘माई मेलबर्न’ को खूब पसंद करेंगे। मुझे ‘माई मेलबर्न’ की पूरी टीम से प्यार है और मीतू को बहुत-बहुत धन्यवाद जो इस फिल्म की रीढ़ हैं। मीतू ने कबीर सर, इम्तियाज सर, ओनिर सर और रीमा मैम जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए अपना बेस्ट दिया है, फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है।”
स्क्रीनिंग में निर्माता मीतू भौमिक लांगे के साथ फिल्म के चारों निर्देशक, फिल्म के कलाकार और क्रू भी मौजूद थे।
कार्तिक आर्यन और मलाइका अरोड़ा के अलावा, इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कुछ सितारे भी शामिल हुए, जिनमें शूजित सरकार, रसिका दुग्गल, अहाना कुमरा, अमित साध, निमृत कौर अहलूवालिया, करण टैकर, अंशुमान झा, आरुषि शर्मा, विजय कृष्ण आचार्य, ऋत्विक धनजानी और मेधा शंकर के नाम भी शामिल हैं।
‘माई मेलबर्न’ भारत में 14 मार्च को रिलीज होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक अभिनेत्री श्रीलीला के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म की तैयारी में हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


