Advertisement
खास रहा मानुषी छिल्लर के साथ साल 2016, शेयर की 10 साल पुरानी यादें

उन्होंने लिखा, "एहसास हुआ कि बायोकेमिस्ट्री मेरे जीन में नहीं है, लेकिन बाकी सब है। मेरी पहली क्लिनिकल पोस्टिंग जनरल सर्जरी के दौरान कोई बेहोश हो गया था, लेकिन मैं वो नहीं थी। फिर मिस इंडिया के लिए "एक बार के लिए" इंस्टाग्राम जॉइन किया, और आज एक दशक बाद हम यहां हैं।"
अभिनेत्री के कैप्शन से साफ है कि वाकई उन्होंने प्रसिद्ध सीरीज 'हैना मोंटाना' की तरह दोहरी जिंदगी जी, लेकिन जीने का तरीका शानदार था। अभिनेत्री मॉडलिंग के साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई भी कर रही थी। एमबीबीएस की पढ़ाई ही अपने आप में मुश्किल है, और ऐसे में मिस वर्ल्ड जैसे बड़े सपने के लिए भी तैयारी करना अपने आप में एक बड़ा टास्क है।
फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मानुषी ने साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और फिर इसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया। अभिनेत्री मिस वर्ल्ड का खिताब पाने वाली छठी भारतीय महिला बनी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


