Advertisement
'साइलेंस 2' को लेकर उत्साहित मनोज बाजपेयी, कहा- 'अलग किरदारों की तलाश में हमेशा रहता हूं'

'साइलेंस' के दूसरे पार्ट को लेकर एक्टर मनोज वाजपेयी ने कहा, ''मैं दर्शकों के लिए 'साइलेंस' का दूसरा पार्ट लाने के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। इस भूमिका के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली, वह वास्तव में जबरदस्त है और यह मुझे इस नए प्रोजेक्ट में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती है।''
एक्टर ने कहा कि वह हमेशा खुद को चुनौती देना और अलग-अलग किरदारों को निभाना पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा, ''एसीपी अविनाश की यात्रा यादगार यात्रा रही है। मैं जी5, जी स्टूडियोज और निर्देशक अबान देवहंस के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को जारी रखने के लिए बेहद आभारी हूं। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस रोमांचक नई फिल्म का आनंद लेंगे, क्योंकि यह रहस्य की दुनिया में ले जाती है।''
वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर की हाल ही में 'सिर्फ एक बंदा काफी है' है, रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने वकील पीसी सोलंकी की भूमिका निभाई है। उनकी झोली में 'डिस्पैच' प्रोजेक्ट है।
'साइलेंस 2' का प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


