Advertisement
मालिनी रामानी ने फैशन की दुनिया को कहा अलविदा

अचानक से इस फैसले को लेने और दिल्ली व गोवा में अपने स्टोर्स को बंद करने के पीछे की वजह क्या है? फैशन से ब्रेक लेने का फैसला आखिर उन्होंने क्यों लिया? इस पर मालिनी ने कहा, "इस पर मैं पिछले कुछ समय से विचार कर रही थी।"
उन्होंने आगे बताया, "मैं किसी एक ही दिशा में आगे नहीं बढ़ना चाहती। एक ही शैली की फैशन डिजाइनर, जिसके लिए कुछ निश्चित निर्देशों का पालन करना जरूरी है। एक ही तरह से काम करना अब मुझे रास नहीं आ रहा था, लेकिन यह बात जरूर है कि मुझे परिधानों को डिजाइन करना अच्छा लगता है और यह हमेशा से मेरी पहली पसंद रही है।"
फैशन इंडस्ट्री पर महामारी के प्रभाव के विषय पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "दुनिया में अभी जिस तरह की स्थिति है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि हम सभी पर खतरों के काले बादल मंडरा रहे हैं। यह किसी पार्टी के लिए चमकीले, स्टाइलिश परिधानों को डिजाइन का करने का वक्त नहीं है। मैं इसे इसी तरह से देखती हूं।"
वह आगे कहती हैं, "फैशन इंडस्ट्री वर्तमान समय में बेहद बुरी तरीके से प्रभावित है। दुनिया के बड़े-बड़े लग्जरी ब्रांड भी इसकी चपेट में आए हैं। भारतीय डिजाइनर्स भी इससे अछूते नहीं रहे हैं।"
क्या हम मालिनी रामानी हाउस से आने वाले समय में एक नए ब्रांड की उम्मीद कर सकते हैं, इस पर उन्होंने कहा, "मैं निश्चित तौर पर परिधानों की एक नई श्रेणी के साथ अपनी वापसी करूंगी, लेकिन इस वक्त मैं कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हूं। मैं पिछले बीस सालों से अपने टेलर्स, स्टाफ, बुनकर और कई सारे हित धारकों के साथ एक फ्रैक्ट्री और एक बिजनेस चला रही हूं। इस दौरान मैं पहली बार ब्रेक ले रही हूं। कुछ वक्त अपने साथ बिताना चाहती हूं। मैं एक बेहतर और समग्र रूप से जीवन बिताने के कुछ तौर-तरीकों पर इस बीच जानकारी हासिल करना पसंद करूंगी।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


