Lalu Yadav And Sons Watch Hema Malinis Show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की ‘हेमा’ लालू के दरबार में

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 1:28 PM (IST)
भाजपा की ‘हेमा’ लालू के दरबार में
कभी नालन्दा के खण्डहरों में अपनी फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ की शूटिंग के लिए बिहार गई अभिनेत्री हेमा मालिनी भाजपा सांसद बनने के बाद अपनी पार्टी के प्रचार के लिए कई बार बिहार गई लेकिन वहां के नेता लालू प्रसाद यादव ने उनका उस तरह से स्वागत नहीं किया, जैसा उन्होंने आज पटना में दीवाली महोत्सव के दौरान किया। हमेशा बिहार की सडकों को हेमा मालिनी के गालों जैसी बनाने वाले लालू ने हेमा मालिनी से कहा, ‘ धमेंद्र जी मेरे बड़े भैया हैं तो आप मेरी भाभी हैं।’ ज्ञातव्य है कि लालू प्रसाद यादव मंगलवार शाम को अपने दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका देखने पहुंचे, जिसमें हेमा मालिनी ने अपनी दोनों पुत्रियों के साथ द्रोपदी का किरदार अभिनीत किया। पटना में दीवाली महोत्सव की सह प्रायोजक वहां की राज्य सरकार भी है। यह भी पढ़े :तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम.. यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement