Laila Main Laila Hijacks Sunny Leone New Year Act-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनी लियोनी की तुलना हुई इस मशहूर अभिनेत्री से, करना पडा 6 बार डांस

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 10:58 AM (IST)
सनी लियोनी की तुलना हुई इस मशहूर अभिनेत्री से, करना पडा 6 बार डांस
नए साल के जश्न के मौके पर अभिनेत्री सनी लियोन कोलकाता के एम्युजमेंट पार्क में परफॉर्म कर रहीं थी। वह रईस फिल्म के अपने आइटम नंबर लैला मैं लैला पर पूरी थिरकती रहीं। सनी ने अपने दिलकश अदाओं से इसी गाने पर पूरे समां को बांधे रखा। लेकिन हद तो तब हो गई जब वहां आए मेहमानों ने सनी से लगातार इसी गाने पर परफॉर्म करने की मांग की। सनी ने कई गानों पर परफॉर्म करने की तैयारी की थी, लेकिन गाने की लोकप्रियता और इस गाने का क्रेज इस कदर था कि उन्हें उस रात इस गाने पर छह बार परफॉर्मेस देनी पड़ी। सदाबहार गाने लैला मैं लैला के नए वर्जन पर सनी के डांसिंग मूव्स ने कोलकाता के दर्शकों को एक हसीन शाम दे दी। लोगों के उत्साह का आलम यह था कि जैसे ही लैला मैं लैला ट्रैक शुरू होता, लोग सीटियां बजाना चालू कर देते। उसके बाद गाने के बोल को हर कोई दोहराता और अपनी जगह पर सनी के साथ नाचने लगते।

[@ 2016: प्रेम, प्यार का नामों निशां नहीं, वास्तविक घटनाओं में डूबा परदा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement