Kriti Sanon shares no filter selfie video, golden glow visible on her face-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृति सेनन ने शेयर किया 'नो फिल्टर' सेल्फी वीडियो, चेहरे पर दिखा गोल्डन ग्लो

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अप्रैल 2024 2:03 PM (IST)
कृति सेनन ने शेयर किया 'नो फिल्टर' सेल्फी वीडियो, चेहरे पर दिखा गोल्डन ग्लो
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी परफेक्ट स्किन को फ्लॉन्ट करते हुए खुलासा किया कि इसमें 'कोई फिल्टर नहीं' है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कार में ट्रैवल करते हुए एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में, उनके चेहरे पर सूरज की किरणें पड़ती नजर आ रही है। वह पाउट करते हुए और गोल्डन ग्लो फ्लॉन्ट करते हुई दिखाई देती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''मॉर्निंग माई सनशाइन्स! नो फिल्टर, सन प्लस सनस्क्रीन।''
उनकी इंस्टा स्टोरी पोस्ट को देख ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस किसी शूट पर बाहर हैं। इस क्लिप के अलावा, उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों फनी फेस बनाते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने बूमरैंग क्लिप को कैप्शन दिया, "आलसी"
हाल ही में करीना कपूर खान और तब्बू के साथ 'क्रू' में नजर आईं कृति फिलहाल शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित 'दो पत्ती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में काजोल और शाहीर शेख भी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement