Karan johar joins hands with ekta kapoor ek villain sequel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

100 करोड़ कमाने के बाद.... इस फिल्म का बनेगा अब सीक्वल......

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जुलाई 2018 5:36 PM (IST)
100 करोड़ कमाने के बाद.... इस फिल्म का बनेगा अब सीक्वल......
मुंबई। साल 2014 में आई मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन एक सरप्राइज हिट साबित हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल पर जोर शोर से काम शुरू हो चुका है। खास बात है कि इस सीक्वल के लिए एकता कपूर और करण जौहर ने हाथ मिलाया है। जी हां, करण जौहर अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले यह फिल्म बनाने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.. और फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर की धमाकेदार कमाई की थी। लिहाजा, अब इसका सीक्वल दर्शकों के सामने आने वाला है। हालांकि अभी फिल्म के स्टारकास्ट को फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन सिद्धार्थ के नाम की चर्चा है। फिल्म अगले साल यानि की 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी। अफवाहों में है कि सिद्धार्थ के साथ कृति सैनन की जोड़ी दिख सकती है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा मोहित सूरी ही निभाने वाले हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement