Kapil, Diljit happy with regional touch to Total Dhamaal trailer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘टोटल धमाल’ के ट्रेलर से कपिल, दिलजीत खुश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 3:42 PM (IST)
‘टोटल धमाल’ के ट्रेलर से कपिल, दिलजीत खुश
मुंबई। कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ और रवि किशन ने फिल्म ‘टोटल धमाल’ के ट्रेलर को क्षेत्रीय भाषाओं में जारी किए जाने की सराहना की है। एक बयान में कहा गया कि निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को चार भाषाओं पंजाबी, गुजराती, मराठी और भोजपुरी में जारी किया है। इन्हें जाने-माने निर्माताओं और कलाकारों द्वारा डब किया गया है और हर क्षेत्र की एक बड़ी हस्ती ने इसे लांच किया गया है। पंजाबी वर्जन को कपिल और दिलजीत, भोजपुरी को रवि किशन, मराठी को रितेश देशमुख और गुजराती को दिलीप जोशी ने लांच किया है।
कपिल ने ट्वीट किया, ‘‘अजय देवगन क्या आपने ‘टोटल धमाल’ ट्रेलर का पंजाबी वर्जन देखा है। यह बहुत मजेदार है।’’ दिलजीत ने भी कहा कि ट्रेलर अच्छा बना है और रवि ने पोस्ट किया, ‘‘भोजपुरी पॉवर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाएगा।’’
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शिखा कपूर ने कहा कि चूंकि हम हिंदी भाषी क्षेत्र के बाहर के दर्शकों से जुडऩा चाहते हैं, हमने मजेदार अंदाज में ट्रेलर तैयार किए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement