Kangana Ranaut will be identified as director: Ankita Lokhande-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुझे यकीन है कंगना निर्देशक के रूप में पहचान बनांएगी : अंकिता लोखंडे

khaskhabar.com: सोमवार, 28 जनवरी 2019 3:18 PM (IST)
मुझे यकीन है कंगना निर्देशक के रूप में पहचान बनांएगी : अंकिता लोखंडे
नई दिल्ली। 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि वह एक फिल्म-निर्माता के रूप में भी अपनी छाप छोड़ेंगी। पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई की कहानी है, जो 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थीं। यह फिल्म कंगना और राधा कृष्ण जगार्लामुदी द्वारा सह-निर्देशित है। यह पूछे जाने पर कि कंगना एक निर्देशक के रूप में कैसी हैं, अंकिता ने यहां आईएएनएस को बताया, "एक निर्देशक के रूप में, वह शानदार हैं। निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म थी और वह फिल्म में एक नवोदित का निर्देशन कर रही थीं। इसलिए, यह अच्छा रहा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement