Kamal Haasan says no work, no pay for legislators in resorts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निठल्ले विधायकों के लिए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की नीति जरूरी : कमल हासन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 7:33 PM (IST)
निठल्ले विधायकों के लिए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की नीति जरूरी : कमल हासन
चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ताधारी एआईएडीएमके पर एक बार फिर परोक्ष रूप से हमला करते हुए अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को कहा कि रिसॉर्ट में आराम फरमाने वाले नेताओं पर ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का फार्मूला लागू क्यों नहीं होता। कमल हासन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सरकारी कर्मचारियों पर ही काम नही तो वेतन नहीं क्यों लागू होता है? रिसॉर्ट में सौदा करने वाले नेताओं के बारे में क्या राय है।’’ तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि हड़ताली शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का भुगतान उन दिनों का वेतन काटा जाएगा, जब उन्होंने काम नहीं किया, कर्मचारी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘माननीय न्यायालय ने हड़ताल कर रहे शिक्षकों को चेतावनी दी है। मैंने अदालत से उन विधायकों के खिलाफ भी इसी तरह ही चेतावनी जारी करने को कहा है, जो काम नहीं करते।’’
दिलचस्प है कि तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में विधायकों के वेतन को दोगुना से बढ़ाकर 105,000 रुपये प्रति माह कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement