kajol screen sister Malvika Raaj to make big Bollywood debut with Emraan Hashmi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काजोल की इस बहन के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 4:15 PM (IST)
काजोल की इस बहन के साथ रोमांस करेंगे इमरान हाशमी
साल 2001 की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मालविका राज तो आपको याद ही होगी। उनके क्यूट और थोड़ी नॉटी भरे किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था। लेकिन अब मालविका बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं। वे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीया मालविका अपनी डेब्‍यू फिल्म कैप्टन नवाब में खुद से 15 साल बड़े सीरीयल किसर इमरान हाशमी संग इश्क लड़ाती नजर आयेंगी। वे एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं। वे साल 2010 में फेमिना मिस इंडिया की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। मालविका सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जगदीश राज की पोती हैं और उनके पिता बॉबी राज एक फिल्ममेकर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement