Advertisement
काजोल और फराह ने आर्यन खान के डेब्यू प्रोजेक्ट को बताया हिट, स्क्रीनिंग में दिखा उत्साह

पोस्ट की गई वीडियो में काजोल अपने पति और अभिनेता अजय देवगन के साथ पोज दे रही हैं। उनके साथ शाहरुख खान भी हैं। तीनों मिलकर सीरीज के टाइटल पर मजाकिया बातें कर रहे हैं।
कुछ तस्वीरों में काजोल, आर्यन, उनकी बहन सुहाना और मां गौरी खान के साथ नजर आ रही हैं।
मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता फराह खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर स्क्रीनिंग की तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पहले से ही ढेरों शुभकामनाएं।"
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान ही प्रोड्यूस कर रही हैं। सीरीज में लक्ष्य लालवानी, साहेर बंबा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मोना सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पहवा, रजत बेदी, मनीष चौधरी, विजयंत कोहली और रोहित गिल हैं, जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
इसमें कई बड़े सितारे कैमियो में दिखाई देंगे। सीरीज में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।
सीरीज की कहानी बॉलीवुड की दुनिया पर आधारित है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और स्टारडम देखने को मिलेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


