Jatin Sarna says I am a fan of Akshay Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैं अक्षय कुमार का प्रशंसक : जतिन सरना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 नवम्बर 2019 5:18 PM (IST)
मैं अक्षय कुमार का प्रशंसक : जतिन सरना
मुंबई । अभिनेता जतिन सरना का कहना है कि वह अभिनय की दुनिया में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की वजह से ही आए हैं। जतिन ने कहा, “मैं वाकई में अक्षय कुमार का प्रशंसक हूं। मैं अक्षय सर की वजह से ही अभिनय के क्षेत्र में आने की चाह रखता था। मुझमें हमेशा से ही स्टंट और एक्शन सीन करने की इच्छा रही है। चाहे उनके डांस करने की बात हो या एक्शन स्टंट करने की, मैं हमेशा उन्हें देखता रहा हूं।“ अभिनेता जतिन सरना ’सेक्रेड गेम्स’ में बंटी के अपने किरदार के लिए मशहूर हैं। उन्होंने आगे कहा, “वह एक बड़ी प्रेरणा हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यह कहने के लिए मैं उनसे अभी तक नहीं मिला हूं, लेकिन शायद कभी किसी सेट पर उनसे मुलाकात हो जाए।“ नेटफ्लिक्स के चैट शो ’द ब्रांड न्यू शो’ में आए जतिन ने अक्षय के बारे में यह बात कही। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement