Jagapathi Babu looks fierce in his first look from Salaar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जगपति बाबू का 'सालार' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

khaskhabar.com: सोमवार, 23 अगस्त 2021 4:21 PM (IST)
जगपति बाबू का 'सालार' से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
हैदराबाद। अभिनेता जगपति बाबू का आगामी फिल्म 'सालार' से पहला लुक सोमवार को सामने आया। प्रसिद्ध अभिनेता के किरदार का नाम 'रकमनार' है। ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर में, जगपति उग्र लग रहे हैं और एक सेप्टम नोज रिंग पहने हुए हैं जो उनके चरित्र में एक मजबूत छवि पेश कर रहा है। 'केजीएफ' श्रृंखला के बाद, निर्देशक प्रशांत नील और प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के बीच यह तीसरा सहयोग होगा। शूटिंग का 20 प्रतिशत पूरा हो गया है और शेष भाग फरवरी 2022 तक पूरा होगा, जिसके बाद एक नई रिलीज की तारीख निकलने की उम्मीद है। पोस्टर के बारे में बोलते हुए, निमार्ता विजय किरागंदूर ने कहा कि हम 'सालार' को दुनिया के सामने पेश करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। सालार के नए पोस्टर के पीछे का विचार जगपति बाबू के चरित्र के बारे में अधिक जिज्ञासा पैदा करना है। अभी हम केवल यह प्रकट कर सकते हैं कि यह किरदार फिल्म के टनिर्ंग पॉइंट को बड़े पैमाने पर चिह्न्ति करने वाला है।
प्रशांत नील ने कहा कि जैसे-जैसे 'सालार' की शूटिंग आगे बढ़ेगी, और भी किरदार सामने आएंगे।
'सालार' में प्रभास और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement