Jacqueline wants play Sania Mirza role Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैकलिन को इस हीरो की हीरोइन कहलाने में ही होता है अच्छा फील

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 5:04 PM (IST)
जैकलिन को इस हीरो की हीरोइन कहलाने में ही होता है अच्छा फील
जैकलिन फिल्म इंडस्ट्री में लैंगिक असमानता के मुद्दे पर बड़ी ही बिंदास राय रखती हैं। वह कहती हैं, ‘‘आज का सिनेमा बदल रहा है। पहले की तुलना में महिला प्रधान फिल्में ज्यादा बनने लगी हैं। अब हीरोइनें हीरो के पीछे-पीछे नहीं चलतीं, बल्कि उन्हें टक्कर दे रही हैं। हां, आय को लेकर दोनों में अभी काफी फर्क है, लेकिन एक समय आएगा, जब हमें भी हीरो के बराबर मेहनताना मिलेगा।’’ बॉलीवुड पर फिल्मों की कहानियां चुराने को लेकर होती आलोचनाओं का जैकलिन के पास सधा सा जवाब है, ‘‘आजकल पुराने गानों के रीमिक्स काफी चलन में हैं, और इन्हें पसंद भी किया जाता है तो फिल्में क्यों नहीं। अमेरिका और फ्रांस में भी पुरानी हिंदी फिल्मों से प्रेरित फिल्में बनी हैं। मुझे इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती। कला की कोई सीमा नहीं होती। सात समुंदर पार के देशों की फिल्मों को हिंदी में बनाया जा रहा है, तो इसमें हल्ला मचाने जैसा कुछ भी नहीं है।’’(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement