Advertisement
नरगिस दत्त की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने किया याद, तस्वीर शेयर कर कहा- दिलों में सदैव रहेंगी

उन्होंने महज 6 साल की उम्र में 1935 की फिल्म 'तलाश-ए-हक' से अपनी शुरुआत की। हालांकि, बतौर मुख्य अभिनेत्री उनकी पहली फिल्म महबूब खान की 'तकदीर' थी। 1940 और 1950 के दशक में उन्होंने राज कपूर के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और ऐसा कहा भी जाता है कि यह जोड़ी असल जिंदगी में भी काफी करीब थी।
बताया जाता है कि 1948 में फिल्म 'बरसात' या 'अंदाज' के सेट पर नरगिस को देखकर राज कपूर अपना दिल हार बैठे थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेमिसाल थी और वे एक-दूसरे के पूरक माने जाते थे। नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर ने अपनी पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया। भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए नरगिस ने नौ साल बाद खुद को इस रिश्ते से अलग कर लिया।
फिर, समय बदला और फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर नरगिस की मुलाकात सुनील दत्त से हुई । सेट पर लगी आग में सुनील दत्त ने अभिनेत्री की जान बचाई थी, जिसके बाद दोनों ने 1958 में शादी कर ली। उनके तीन बच्चे हैं - संजय दत्त, नम्रता दत्त और प्रिया दत्त। ऐसा कहा जाता है कि नरगिस द्वारा सुनील दत्त को जीवनसाथी चुनने से राज कपूर बुरी तरह टूट गए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


