Irfan Khan in romantic mode, worked with four Heroines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डार्क से रोमांटिक हुए इरफान, चार नायिकाओं के साथ...

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 6:40 PM (IST)
डार्क से रोमांटिक हुए इरफान, चार नायिकाओं के साथ...
कभी अपने डार्क किरदारों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता इरफान खान अब सिनेमाई परदे पर रोमांटिक भूमिकाओं में नजर आने लगे हैं। बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण के साथ ‘पीकू’ और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ‘जज्बा’ में रोमांस कर चुके इरफान को हाल ही में निर्देशिका तनूजा चन्द्रा ने अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन किया है जिसमें वे एक नहीं बल्कि चार नायिकाओं के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। तनूजा चन्द्रा की यह फिल्म ‘रोड ट्रिप’ पर है, जिसमें इरफान खान यात्रा के दौरान मोहब्बत, इश्क को बारीकी से समझते हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत के चार अलग-अलग राज्यों में होगी। फिल्म की नायिकाओं का चयन नहीं हुआ है। यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement