बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री व नृत्यांगना लॉरेन गोटलिब सेंट स्टीफन
कैथेड्रल चर्च का दौरा कर भावुक हो गईं। गौरतलब है कि लॉरेन खुद की तलाश
में निकली हैं। लॉरेन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने लंबे संदेश को
प्रशंसकों के साथ साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि अमेरिकन डांस
रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में भागीदारी के दौरान उनके दादा की
मृत्यु हो जाने से उनका पूरा परिवार इस दुख से टूट गया था।