Advertisement
'मैं यामी की फैन हूं', 'हक' की परफॉर्मेंस ने आलिया भट्ट का जीता दिल

आलिया ने लिखा, ''क्वीन यामी गौतम, आपकी 'हक' में परफॉर्मेंस जबरदस्त है और आपकी कला ने हर मोड़ पर मेरा दिल जीत लिया। आपने अपने किरदार में इतनी गहराई और प्रामाणिकता दिखाई कि मैं आपकी कायल हो गई।''
आलिया ने आगे लिखा, ''जैसा कि मैंने आपको फोन पर भी बताया कि मैं हमेशा आपका नया काम देखने के लिए उत्साहित रहती हूं और हर नए प्रोजेक्ट का इंतजार करती हूं। मैं आपकी फैन हूं। 'हक' की सफलता के लिए आपको बधाई।''
उन्होंने लिखा, ''मैं हमेशा आपकी कला का सम्मान करती हूं और आपका काम मुझे बेहद पसंद आता है। इस तरह, फिल्म ने न केवल दर्शकों को बल्कि इंडस्ट्री के सहकर्मियों को भी प्रभावित किया।''
सिर्फ आलिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी यामी और फिल्म 'हक' की टीम की सराहना की है।
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी यामी और इमरान हाशमी की तारीफ की थी। फराह खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''यामी, आप हर अवॉर्ड लेने के लिए तैयार हो जाओ, आपकी परफॉर्मेंस अद्भुत है। ये इमरान हाशमी की भी अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है।''
'हक' फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसके बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


