I canot swim, confesses Shilpa Shetty Kundra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘‘मैंने सीखने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया’’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 5:01 PM (IST)
‘‘मैंने सीखने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया’’
मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने इस बात को स्वीकारा कि वह तैर नहीं सकती हैं। शिल्पा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो को साझा किया है जिसमें वह तैराकी का प्रशिक्षण लेते नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘आज का एहसास उम्दा रहा। ईमानदारी से स्वीकार करती हूं कि मैं तैर नहीं सकती। मैंने सीखने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। मेरे चेहरे पर जो मुस्कान है वह उस खुशी का सबूत है जिसे मैंने पानी में तैरते रहने में सक्षम होने में महसूस किया।’’ 44 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा कि डर को खत्म करने की बात ही किसी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।
शिल्पा ने साल 1993 में आई थ्रिलर फिल्म ‘बाजीगर’ से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया और इसके बाद उन्होंने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘धडक़न’, ‘दस’, ‘द लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘फिर मिलेंगे’ जैसी फिल्मों में काम किया।
शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और वियान नाम का उनका एक बेटा भी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement