I am single till Iive a wedding date: Krystle DSouza-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर क्रिस्ले डिसूजा ने दी ये सफाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 6:57 PM (IST)
लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर क्रिस्ले डिसूजा ने दी ये सफाई
नई दिल्ली। अभिनेत्री क्रिस्ले डिसूजा का कहना है कि जब तक दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तब तक वह अकेली हैं। अफवाह है कि अभिनेता करण टकर के साथ अभिनेत्री डेटिंग कर रही हैं। लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने बताया, यह अच्छा है कि लोग मेरे जीवन में इतनी रूची रखते हैं। यह मायने नहीं रखता कि सोशल मीडिया के माध्यम से आप दुनिया को अपने जीवन का हिस्सा कैसे बनाते हो, यह कभी पर्याप्त नहीं होता। वे आपके बारे में और जानना चाहते हैं और मैं समझती हूं क्यों। उन्होंने कहा, अपने लव लाइफ के बारे में मैं इतना ही कहूंगी कि जब तक मेरे दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तबतक मैं अकेली हूं। अभिनेत्री टीवी कार्यक्रम एक हजारों में मेरी बहना है, एक नई पहचान और ब्रह्मराक्षस के लिए जानी जाती हैं। फैशन के बारे में बात करते हुए क्रिस्ले ने कहा, मुझे फैशन, स्टाइल, मेक-अप और बालों से बेहद प्यार है, लेकिन जब मैं बहु के किरदार में होती हूं तो कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। तब मैं अपने हरे आंखों को कवर करने के लिए लेंस लगाती हूं, बालों को काला करती हूं और साड़ी पहनती हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement