कई वर्ष पूर्व संजय गुप्ता निर्देशित ‘जिंदा’ के लिए भी यही कहा गया था कि
उनकी संजय दत्त और जॉन अब्राहम अभिनीत यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘ओल्ड बॉय’ का
रीमेक है। ‘जिंदा’ और ओरिजनल कोरियन फिल्म ‘ओल्ड बॉय’ में सिर्फ एक अंतर
था वह यह कि ‘ओल्ड बॉय’ कोरियन भाषा में थी और ‘जिंदा’ हिन्दी भाषा में बनी
थी। यहां तक कि ‘जिंदा’ के संवाद भी ‘ओल्ड बॉय’ से कॉपी किए गए थे।