हिन्दी मीडियम का ट्रेलर जारी, ट्विटर पर इरफान ने शेयर किया
khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 10:30 AM (IST)
इरफान खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का ट्रेलर रिलीज किया है।उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हिंदी इंग्लिश की कुश्ती शुरू’। फिल्म में इरफान एक छोटी बच्ची के पिता और अभिनेत्री सबा कमर मां की भूमिका में हैं। इरफान की यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार हैं। इस फिल्म पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।