Haraamkhor Film makers Receive Death Threats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरामखोर के मेकर्स को मिल रही धमकी

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 3:40 PM (IST)
हरामखोर के मेकर्स को मिल रही धमकी
बॉलीवुड ​अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगामी फिल्म हरामखोर है। आपको बता दें कि फिल्म हरामखोर के मेकर्स को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ये धमकी किसी कॉल से नहीं बल्कि ई-मेल के जरिये दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के नाम से कुछ लोग खुश नहीं हैं और अलग-अलग तरीके से निर्माताओं को धमकी दे रहे हैं। इससे पहले भी इस फिल्म में इस बात की आ​पत्ति जताई गई थी कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक टीचर हैं जिसका अफेयर उन्हीं की एक स्टुडेंट से दिखाया जाएगा। फिल्म के इस कॉन्सेप्ट से लोगों को आपत्ति है। वहीं इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर ने मिल रही धमकियों पर कहा है कि ये वाकई में काफी दुखद है कि लोग फिल्म को बिना देखे ही उसके प्रति अपनी गलत धारणा बना रहे हैं।

[@ 2016 : बॉलीवुड में इन अभिनेता-अभिनेत्रियों ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement