Advertisement
ट्रोलिंग के महिमामंडन से कलाकारों पर दवाब बढ़ा : प्रियंका

व्यावसायिक तथा निजी कारणों से भारत आईं अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ज्यादातर, मैं मीडिया को ट्रोलिंग के बारे में लिखते देखती हूं कि कोई व्यक्ति इस बात के लिए ट्रोल हुआ, उसके लिए ट्रोल हुआ। मुझे यह कभी समझ में नहीं आया कि किसी व्यक्ति की राय खबर कैसे हो सकती है। मीडिया आखिर कैसे कुछ 500-600 या 1000 लोगों के विचारों को इतना महत्व देता है, जिनकी कोई साख नहीं है।’’
प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘इजनॉट इट रोमांटिक’ फिल्म के बारे में बात करते हुए स्वीकार किया कि डिजिटल दुनिया में जीने के दवाब हैं। उनकी यह फिल्म भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह दवाब हमारे खुद के या हमारे प्रशंसकों द्वारा नहीं दिया जाता। यह सिर्फ इंटरनेट ने दिया है। इसने लोगों का काम आसान कर दिया है। आप किसी भी इंसान के बयान से खबर बना सकते हैं।’’
‘क्वांटिको’ स्टार का मानना है कि ट्रोलिंग के महिमामंडन से कलाकारों पर अत्यधिक दवाब आ गया है।
प्रियंका खुद सोशल मीडिया पर कभी अपने कपड़ों या पिछले साल गायक निक जोनस के साथ अपनी शादी पर आतिशबाजी करने को लेकर ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं।
भारत में ‘डॉन’, ‘फैशन’, ‘सात खून माफ’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं प्रियंका ट्रोलिंग के चलन से होने वाले गंभीर परिणामों की तरफ ध्यान खींचा है।
प्रियंका ने कहा, ‘‘हमारे बच्चों के दिमाग में यह नहीं आना चाहिए कि लोगों की राय इतनी महत्वपूर्ण है.. जब स्कूल में चिढ़ाए जाने या किशोरावस्था में इंस्टाग्राम पोस्ट पर आई टिप्पणी पर मजाक उड़ाए जाने से उनके अवसाद में आने के बाद उन्हें आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर करता है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



